संख्या अधिक के बाद भी हम सत्ता से बाहर हैंः बृजेश प्रजापति
https://www.shirazehind.com/2019/03/blog-post_793.html
जौनपुर।
एससी, एसटी, ओबीसी की आबादी पूरे देश में 85 प्रतिशत है। इसके बाद भी
सत्ता से बाहर हैं। हम लोगों को छोटे-बड़े एवं ऊंच-नीच के शब्द को जड़ से
खत्म करना होगा तभी हम लोग एक मजबूत सशक्त परिवार बन पायेंगे। उक्त बातें
भागीदारी आंदोलन मंच के जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति ने प्रेस विज्ञप्ति के
माध्यम से कही। उन्होंने आगे कहा कि एकजुटता से ही हम लोगों को सत्ता में
भागीदारी मिलेगी और अपना अधिकार व सम्मान प्राप्त होगी। उन्होंने आह्वान
किया कि अपने सम्मान व अधिकार के अलावा आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिये
संगठित हो जायं। यदि हम लोग अपना वोट सिर्फ अपने समाज के ही लोगों को देने
का कार्य करें तो एक महा परिवर्तन होगा जो हमें सम्मान व अधिकार दिलायेगा।

