परम्पराओ के अनुसार हर्ष एवं उल्लास से मनाए पर्व

मछलीशहर,जौनपुर।स्थानीय कोतवाली परिसर में तहसीलदार की अध्यक्षता में होली के पर्व को देखते हुए शांति समिति की बैठक हुई।बैठक में विजली पानी साफ सफाई पर चर्चा की गई।इस दौरान नगर में जलने वाले होलिका पर भी विस्तार से वार्ता की गई और सभी लोगो से आपसी भाई चारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।बताते है कि कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक के दौरान तहसीलदार के के मिश्रा एंव कोतवाल पर्व कुमार सिंह को नगर में छः स्थानों पर पूर्व की भांति होलिका दहन किए जाने की बात बताई।उपस्थित लोगों ने प्रशासन से होलिका दहन के लिए लकड़ी उपलब्ध कराने की मांग की है और साथ ही दोपहर तक रंग खेलने की बात भी तय हुई।रंग से परहेज करने वालो से होली खेलने तक न निकले की बात की गई।पर्व पर बिजली की आपूर्ति करने की मांग बिजली विभाग से तथा जल की आपूर्ति दिनभर करने की मांग नगर पंचायत से की गई। चुनाव के दौरान सम्मानित नागरिकों को पाबंद किये जाने पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष जीवनलाल अग्रहरि तथा भाजपा नेता कृपाशंकर श्रीवास्तव ने आपत्ति जताई तथा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया।बैठक में बिजली विभाग के एसडीओ अमर बहादुर पटेल ,नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक मुश्ताक अहमद, नगर पंचायत के सभासद महमूद आलम पप्पू, पूर्व चेयरमैन संजय जायसवाल, जायसवाल समाज के अध्यक्ष राकेश जायसवाल, डॉ0मसूद,कौसर रब्बानी,राजेश उमर,सन्तोष जायसवाल,लव कुमार गुप्ता नसीम अहमद,बृजेश शुक्ला समेत लगभग तीन दर्जन लोगों ने सहभागिता की।

Related

news 4847893617675420865

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item