द्वारचार के समय दो वर्गो में बवाल, 16 नामजद

 जौनपुर। जिले के खेतासराय में दो वर्गों के बीच शनिवार की देर रात मामूली विवाद क को लेकर हुए खूनी संघर्ष के बाद वार्ड में कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गयी। मामला अनियंत्रित न हो इसके लिए पीएसी ने भी मोर्चा संभाल लिया है तब स्थिति सामान्य हो सकी है। डोभी वार्ड में शनिवार को राजेश यादव की पुत्री की शादी थी जहां आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के डारीडीहां ग्राम से बारात आयी थी। देर रात्रि लोग डीजे की धुन पर थिरकते हुए सड़क से होकर द्वारचार के लिए आगे बढ़ रहे थे कि इसी बीच इसी वार्ड का निवासी एक वर्ग विशेष का युवक बुलेट पर दो अन्य को बैठाकर बीच से निकलना चाहा तो विवाद हो गया। दूसरे रास्ते से जाकर अपने वर्ग के दर्जनों लोगों को हाकी व रॉड लेकर वर व कन्या पक्ष के लोगों को दौड़ा दौड़ाकर मारना शुरू कर दिया। परिणाम स्वरूप भगदड़   मच गई, इसके बाद अराजक तत्वों ने कई बोलरो व रथ को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व बारातियों समेत लड़की के घर में पथराव करना शुरू कर दिए। एक बार तो असामान्य स्थिति देख थानाध्यक्ष समेत पुलिस भी भाग खड़ी हुई। दुबारा कई थानों की फोर्स के साथ उपजिलाधिकारी शाहगंज व सीओ शाहगंज ने भी पहुंच कर हालात को देखा। लगभग डेढ़ बजे मौके पर जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पीड़ितों का हाल जाना और कड़ी कार्यवाई का आश्वाशन दिया। सोलह ज्ञात व अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना में जहां अराजक तत्वों ने एक दर्जन लोगों को मारकर घायल कर दिया वहीं  28 वर्षीय विनोद यादव   निवासी डारीडीहां लड़के का भाई व डोभी निवासी 32 वर्षीय राधेश्याम सोनकर  को गंभीर स्थिति में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य घायलों में डोभी वार्ड निवासी हरीराम, रामजीत, गजराज, वीरेंद्र, सुनीता लड़की की मां, फिरता देवी, विशाल, सर्वेश के अलावा ठकठौलिया निवासी सावित्री, सोंधी ग्राम निवासी रतन यादव शामिल है जिनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में उपचार के बाद छोड़ दिया गया। इस मामले में लड़की के पिता राजेश यादव की तहरीर पर 16 नामजद व अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वहीं पुलिस 11 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Related

news 8076522153462794166

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item