अपराध निरोधक कमेटी द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान रैली 1 मई को

जौनपुर। जिला अपराध निरोधक कमेटी कोतवाली क्षेत्र द्वारा 1 मई को मजदूर दिवस पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमे आगामी 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी सम्मानित मतदाताओं को रैली व नगर भ्रमण के माध्यम से अधिकतम मतदान करने हेतु प्रेरित किया जायेगा। रैली भंडारी स्टेशन से शाम 4 बजे प्रारम्भ होकर पॉलिटैक्निक चौराहा वाजिदपुर तिराहा जेसीज चौराहा से होते हुए सद्भावना पुल पर संस्था के उपाध्यक्ष प्रोफेसर आर एन त्रिपाठी के सम्बोधन उपरांत समाप्त की जाएगी। कार्यक्रम के आयोजक अध्यक्ष कोतवाली क्षेत्र आद्या प्रसाद सिंह ने जनपद जौनपुर के समस्त थाना कमेटी सदस्य व पदाधिकारियों से रैली में भाग लेने व सफल बनाने हेतु विनम्र अपील किया है। 

Related

news 6067792210812541716

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item