अनियंत्रित ट्रैक्टर के घर में घुस जाने से दो लोग घायल
https://www.shirazehind.com/2019/04/blog-post_653.html
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर
के घर में घुस जाने से दो लोग घायल हो गए। दो अन्य हादसों में बाइक सवार
युवक व किशोर जख्मी हो गए।
जफराबाद थाना क्षेत्र के शाहबड़ेपुर निवासी शिव शंकर जायसवाल का ड्राइवर सतीश ट्रैक्टर पर सरिया लादकर कबूलपुर से जफराबाद की तरफ जा रहा था। जैतपुर में जोगी पीर बाबा स्थल के पास अनियंत्रित होकर वृद्धा राजकुमारी के घर में घुस गया। चारपाई पर सोई राज कुमारी व गिरने से पहिए के नीचे आ गया चालक सतीश भी घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के थलोई ग्राम निवासी बिहारी लाल गौतम का पुत्र निखिल (11) रविवार देर शाम सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आने से घायल हो गया। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर गांव में सोमवार की सुबह कार व बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार जियरामऊ गांव निवासी विवेक यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर देखते हुए उसे सीएचसी से वाराणसी रेफर कर दिया गया।