विश्वविद्यालय में शिक्षकों से मिले उपमुख्यमंत्री
https://www.shirazehind.com/2019/04/blog-post_757.html
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो० राजेंद्र सिंह ( रज्जू भइया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान में सोमवार को उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया।
विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने इस अवसर पर माननीय कुलाधिपति श्री राम नाईक द्वारा लिखित पुस्तक चरैवेति- चरैवेति, विश्वविद्यालय की वार्षिक पत्रिका गतिमान एवं विश्वविद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों की पुस्तिका को उन्हें भेंट किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य विश्वविद्यालय में कैंपस सलेक्शन, खेल कूद में राष्ट्रीय पदक की प्राप्ति एवं संस्थान में चल रहे विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान की प्रशंसा की। विद्यार्थियों को अपनी शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि इस संस्थान से पूरे देश के विद्यार्थियों को विज्ञान के अनुसंधान में मदद मिलेगी। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ प्रमोद कुमार यादव, प्रो बीबी तिवारी, प्रो मानस पांडे, प्रो, अजय प्रताप सिंह, प्रो अशोक श्रीवास्तव, प्रो बीडी शर्मा, प्रो अजय द्विवेदी , प्रो राम नारायण, प्रो वंदना राय, डॉ मनोज मिश्र, डा.के.एस तोमर, डॉ पुनीत धवन, डॉ गिरिधर मिश्र, डॉ मनीष गुप्ता, डॉ आशुतोष सिंह,डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ सुनील कुमार, डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ अमित वत्स, डॉ पी के कौशिक, डॉ श्याम त्रिपाठी सहित हजारों विद्यार्थी उपस्थित रहे।
