विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न सहित मारपीट का लगाया आरोप
https://www.shirazehind.com/2019/04/blog-post_935.html
मछलीशहर,जौनपुर। स्थानीय
नगर की एक विवाहिता ने कोतवाली में तहरीर देकर सुसराल पक्ष पर दहेज मांगने
व मारपीट करने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल
में जुट गई है।
बताते है कि नगर के उमराना मोहल्ला निवासी मोहम्मद उमर ने नवंम्बर 2018 में अपनी पुत्री खुशबू की शादी मिर्जापुर जिले के खंडवा नाला, इमाम बाड़ा मोहल्ले के शाहिद अंसारी के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद दहेज को लेकर ससुराल पक्ष उनकी पुत्री खुशबू की लगातार पिटाई करते थे व गाली गलौज देते रहते थे। जिसकी शिकायत पुत्री ने कई बार फोन के माध्यम से दी। जिसके बाद कई बार बीच बचाव के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। किन्तु कुछ समय बाद ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर खुशबू की पिटाई के साथ गाली गलौज व मानसिक रूप से उत्पीड़न किया जाता रहा। अंत में थकहार अपने मायके पहुंची खुशबू ने कोतवाली पहुंच तहरीर देकर पति शाहिद अंसारी समेत शबनम, सायका, वसीम अकरम व कुतबुद्दीन पर दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दिया । कोतवाली पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।