गाँजे के साथ एक गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल

 मछलीशहर,जौनपुर।स्थानीय कोतवाली पुलिस ने गाँजा बेच रहे अभियक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
          पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की धर पकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत मछलीशहर जंघई मार्ग के ताज्जुद्दीन पुलिया के निकट क्षेत्राधिकारी विजय सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखविर से सूचना मिली कि बिशुनपुर जमुहर निवासी लालचंद बिंद पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल बिंद जमुहर बाजार स्थित एक पान की गुमटी में अवैध रूप गांजा बेच रहा है। जिसके कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच गुमटी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को गुमटी के अंदर झोले में रखा 380 ग्राम गाँजा बरामद किया। पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर आयी। जहाँ से उसे जेल भेज दिया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सीओ के अलावा कोतवाल पर्व कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रोहित मिश्र, हेड कांस्टेबल मो. आलम, बाल मुकुंद शामिल रहे।

Related

featured 9152246707098619994

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item