बाइक की टक्कर से किशोर घायल, जिला अस्पताल रेफर
https://www.shirazehind.com/2019/04/blog-post_207.html
मछलीशहर,जौनपुर ।स्थानीय
कोतवाली क्षेत्र के थलोई गाँव मे घर के बाहर सड़क पार कर रहे बच्चे को
अज्ञात मोटरसाइकल सवार ने टक्कर मार दी। जिसके कारण उसका दाहिना पंजा
फैक्चर हो गया ।
बताते है कि उक्त ग्राम निवासी बिहारीलाल गौतम का 11 वर्षीय पुत्र निखिल रविवार शाम को सड़क पार कर रहा था। दूसरी तरफ से जा रहे बाइक सवार ने बचाने की कोशिश की लेकिन बाइक बच्चे के दाहिने पंजे पर चढ़ गया। जिससे पंजा कई जगह टूट गया। परिजन उसे लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आये जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।