कनपटी पर पिस्टल सटाकर पेप्सी ऐजेंसी मालिक से दो लाख की लूट
https://www.shirazehind.com/2019/04/blog-post_766.html
जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के लखनऊ -वाराणसी हाईवे पर वेखौफ बदमाशो ने दिन दहाड़े एक व्यापारी के कनपटी पर पिस्टल सटाकर दो लाख रूपये लूटकर फरार हो गये। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। उधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक लूटरे फरार हो गये थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार साहू पेप्सी एजेन्सी के मालिक महेश कुमार गुप्ता निवासी बीबनमऊ अपने एजेन्सी पर कर्मचारियों को साथ कार्य कर रहे थे। इसी दौरान महेश गुप्ता अपने कम्पनी के किसी अधिकारी से अपने मोबाइल द्वारा बात चीत कर रहे थे तभी काले रंग की दो अपाची बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाश एजेन्सी पर पहुंचे। एक नकाबपोश बदमाश बाहर बाईक के पास खड़ा था और तीन बदमाश ऐजेंसी के अन्दर घुसकर महेश का मोबाइल छीन लिया महेश ने कहा कि यह क्या मजाक कर रहे हो बदमाश ने कहा कि मजाक नही कर रहे तुम्हें लूटने आये है, तभी एक बदमाश ने ऐजेंसी का शटर बन्द कर दिया और ऐजेंसी मालिक के कनपटी पर पिस्टल सटा दिया मालिक कुछ समझ पाता तब तक अन्दर घुसे बदमाशों ने ग्राहक तथा नौकर के कनपटी पर पिस्टल सटा दिया और मालिक से पैसे मांगने लगे पैसा न देने पर बदमाश ने चेहरे पर एक थप्पड़ जड़ते हुऐ पास में रखे करीब दो लाख रूपयों से भरा बैग लेकर आराम से फरार हो गये।एजेन्सी मालिक ने घटना की सूचना स्थानीय थाने सहित 100 पर दिया। सूचना पाते ही जलालपुर पुलिस इंस्पैक्टर विनय कुमार सिंह, जफराबाद पुलिस इंस्पैक्टर राजेश कुमार यादव मय फोर्स पहुंच कर अगल बगल लगे सी सी कैमरे की सहायता से फुटेज निकाल कर जांच पड़ताल में जुट गये। कुछ समय पश्चात क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच कर एजेंसी के नौकरों से घंटो पूछताछ किये पर कोई सुराग हाथा नही लगी।दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से व्यपारियो में दहशत में है।
