माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न

जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को बीआरसी सिकरारा पर जिलाध्यक्ष अमित सिंह की अध्यक्षता में हुई जहां नयी कार्यकारिणी के गठन सहित शिक्षकों की समस्याओं पर भी चर्चा की गयी। इस मौके पर 30 अप्रैल को आयोजित होने वाली मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मानव श्रृंखला में सभी अध्यापकों को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया गया। साथ ही सिकरारा इकाई के सरंक्षक के रूप में सुरेन्द्र प्रजापति व रवि प्रकाश मिश्र को नामित किया गया। जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि आप सभी लोग सबसे पहले अपने विद्यालय को अग्रणी बनाने में अपनी भूमिका का सही निर्वहन करते हुये बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने का कार्य करें। साथ ही विकास क्षेत्र के शिक्षक समस्याओं का निस्तारण ईमानदारी व निष्ठा से करते हुये संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें। ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कहा कि हम पूरे संवैधानिक तरीके से चुनकर आये हैं, इसलिये शिक्षकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। 30 अप्रैल को 300 प्राथमिक शिक्षक मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मानव श्रृंखला बनाने के लिये सुबह 7.30 बजे लाइन बाजार थाने के पास उपस्थित रहेंगे। बैठक में राजीव सिंह, ओंकारनाथ पाल, अकील रहमान, संतोष सिंह, सुषमा सिंह, जया दुबे, संजू पाल, अमर बहादुर यादव, दिनेश यादव, प्रवीण कुमार, राकेश सिंह, मुकेश दुबे, आत्म प्रकाश पाण्डेय, अशोक सिंह, सुरेश चन्द्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

featured 604090732634736157

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item