मतदाता जागरूकता के प्रति बच्चों को दिलायी गयी शपथ

जौनपुर। जनपद के सुइथाकला सीमा से सटे रामचरन सिंह इण्टरमीडिएट कालेज रवनियां में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विद्यालय में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों सहित बच्चों को शपथ दिलायी गयी। प्रार्थना स्थल पर उपस्थित लोगों को शपथ दिलाते हुये विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. अजेय प्रताप सिंह ने कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुये यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुये निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुये बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस अवसर पर विमलेश शुक्ला, देवेन्द्र बहादुर सिंह, जगदीश, शिव प्रसाद सिंह, अमर बहादुर, ईश्वर दीन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

featured 5422973433243332838

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item