कठिन परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्रः अरूण सिंह

जौनपुर। जनपद के सुइथाकला क्षेत्र के सन्त प्रसाद सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल मिसिरपुर में विविध कार्यक्रमों के साथ संस्थापक दिवस समारोह मना। इस मौके पर मुख्य अतिथि यूनियन बैंक आफ स्विट्जरलैण्ड के निदेशक अरूण सिंह ने कहा कि धैर्य एवं कठोर परिश्रम द्वारा ही हम जीत एवं सफलता का परचम लहरा सकते हैं। समग्र विश्व भ्रमण के दौरान मिली सीख को प्रकट करते हुये उन्होंने कहा कि सम्प्रति सर्वोच्च बनने के लिये एक-दूसरे के प्रति समर्पण, प्रेम व सहयोग का भाव होना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि प्रमोद मिश्र ने कहा कि शिक्षा द्वारा ही सामाजिक, नैतिक व अध्यात्मिक मूल्यों का विकास सम्भव है। व्यक्ति के साथ देश के सर्वांगीण विकास में शिक्षा का प्रमुख योगदान है। संस्थान के संरक्षक सर्जन डा. एके सिंह ने उपस्थित जन समूह से राष्ट्रधर्म की विवेचना करते हुये कहा कि कर्तव्य के प्रति निष्ठा ही राष्ट्र धर्म है। साथ ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य सन्तोष सिंह, प्रधानाचार्यद्वय रणजीत सिंह, प्रो. एसपी सिंह ने शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये पूर्व प्रवक्ता उदयभानु सिंह ने स्मृति शेष स्व. राम सागर सिंह के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ वाग देवी मां सरस्वती के पूजन व स्व. सिंह के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। तत्पश्चात् सांस्कृतिक कार्यक्रम में जहां बालिकाओं ने सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति की, वहीं बालकों ने शिव ताण्डव स्रोत की भावानुरूप प्रस्तुति से उपस्थित जनमानस को मंत्र-मुग्ध कर दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश सिंह ने किया। अन्त में विद्यालय के प्रबंधक डा. विनोद सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुरेश पाण्डेय, अरविन्द सिंह, बम बहादुर सिंह, मनबोध सिंह, विनय मिश्र, शिव सागर सिंह, प्रहलाद तिवारी, शिक्षक नेता डा. अजय सिंह, डा. सुबाष चन्द सिंह, सुधाकर सिंह, डा. उमेश चन्द्र तिवारी, कुंवर साहब सिंह, श्रीराम यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 2017861387741365262

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item