अबूझ हाल में सचिव की मौत, परिजनों को है आशंका

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सहकारी समिति सरायमोहिउद्दीनपुर में तैनात सचिव की अबूझ हाल में मौत हो गयी। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिये जाने पर पहुंचे मृतक के पुत्र द्वारा घटना के सम्बन्ध में थाने पर तहरीर दी गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मीरजापुर जनपद के विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के बबुरा निवासी वकील सिंह 58 वर्ष क्षेत्रीय सहकारी समिति सरायमोहिउद्दीनपुर में सचिव के पद पर तैनात थे। सोमवार की सुबह आवास पर अबूझ हाल में उनका शव पाया गया। क्षेत्रीय लोगों द्वारा उनके परिजनों को सूचना दी गयी जिस पर पहुंचे मृतक के पुत्र सन्दीप सिंह ने पुलिस को लिखित तहरीर दिया। इस पर पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

Related

news 6803992649390290845

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item