श्रीराम कथा एवं प्रवचन का किया गया आयोजन
https://www.shirazehind.com/2019/04/blog-post_572.html
जौनपुर।
बदलापुर क्षेत्र के मीरापुर केवल बगौझर स्थित शिव मंदिर (बाबा खदेरू सिंह
धाम) के वार्षिकोत्सव पर श्रीराम कथा एवं प्रवचन का आयोजन किया गया। जिसके
समापन अवसर पर प्रवचन के दौरान कथा वाचिका सुश्री साध्वी सुषमा (मानस
कोकिला) ने उपस्थित श्रद्धालुओं को शिव विवाह प्रसंग के बारे में विस्तार
से बताया। उन्होंने मांगलिक गीत, शिव विवाह कथा सुनाया।
आचार्य
पं. अतुल उपाध्याय ने वैदिक मंत्रों द्वारा शिव विवाह संपन्न कराए। मंदिर
के पुजारी श्री प्रकाश दीक्षित ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान
गायक विजय पाण्डेय (बब्बू प्रेमी), ऑर्गन प्लेयर शिवम उपाध्याय, अतुल
उपाध्याय शास्त्री, हर्ष दीक्षित, पैड पर सीबी सिंह व नाल पर अनुज रहे।
इस
अवसर पर आचार्य पं. सत्यदेव पाण्डेय, इंद्रजीत, ठाकुर प्रसाद, केदार,
रामपाल सिंह, राजेश यादव (प्रधान), अवधेश उपाध्याय प्रधान, केदार नाथ सिंह,
सभाजीत सिंह, संत प्रसाद उपाध्याय, हरिशंकर सिंह, तेजबहादुर सिंह,
चंद्रमणि मिश्र, डा. हीरालाल पाण्डेय, राम अजोर यादव, अवधेश उपाध्याय
(प्रधान), हर्ष दीक्षित, विशाल सिंह, अनुज सिंह, प्रज्ज्वल सिंह, हरिओम
सिंह, धीरज गुप्ता, प्रियांशु उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

