बाजार में हाईटेंशन तार गिरने से हड़कम्प
https://www.shirazehind.com/2019/04/blog-post_750.html
जौनपुर। मडियाहूं क्षेत्र के सीतमसराय बाजार में मडियाहूं- जलालपुर सम्पर्क मार्ग पर रविवार की रात्रि में हाईटेंशन विद्युत की तार गिर जाने से बाजार में सड़क के दोनों ही तरफ खलबली मच गई। जिससे सड़क पर चलने वाले वाहनों के पहिए थम गई। बताते है कि इस समय शादी- विवाह के लग्न के समय में अगर विद्युत की तार किसी वाहनों पर गिर जाता तो बहुत बड़ी घटना घट सकती थी। बाजार वासियों का इस सम्बन्ध में कहना है कि यह विद्युत का तार महीने में दो या तीन बार जरूर से जरूर गिरता है। हम लोग इसकी शिकायत विजली विभाग के आफिस से लेकर कर्मचारी तक अवगत करा दिए है। लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारी या अधिकारी इस कमी को सुधार नही रहे हैं। बाजार वासियों का कहना है अगर विजली विभाग का यही रवैया रहेगी तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना होने से इन्कार नहीं किया जा सकता। जिसकी जिम्मेदारी विजली विभाग की होगी।

