बालिका मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का शुभारंभ
https://www.shirazehind.com/2019/04/blog-post_878.html
जौनपुर। केराकत के नगर के नरहन वार्ड स्थित बीएन हैवेन कान्वेंट स्कूल के प्रंगण में मानव अकादमी आफ मार्सल आर्ट के सौजन्य से निशुल्क सात दिवसीय बालिका मार्शल आर्ट ट्रेनिंग कैंप प्रारंभ किया गया। जिसमे 100 बच्चियों ने हिस्सा लिया। मार्शल ट्रेनर रामप्रकाश मौर्य, सोनू यादव, पूनम सिंह ने बच्चियों को ट्रेंनिग देते हुए कहा कि हमारा ध्येय है सभी बच्चियाँ आत्म रक्षा से परिपूर्ण रहें जिससे उनका भविष्य सुरक्षित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुचित्रा गुप्ता ने कहा के बच्चियाँ देश के भविष्य का निर्माण करतीं हैं। उनका स्वस्थ व आत्म रक्षित रहना अत्यंत आवश्यक है। बेटे-बेटी के भेद के बारे में बोलते हुए कहा कि भले ही लोग कितने जागरूक हो गए हों पर वास्तव में बेटे और बेटी के बीच का भेद आज भी कायम है।भारत एक मात्र विश्व में ऐसा देश है जहां नारियों को देवी का दर्जा दिया जाता है। ऐसे देश में जन्म लेना गौरव की बात है। उन्होंने अनुसुइया, अपाला, गार्गी, शकुंतला सहित तमाम भारतीय आदर्श नारियों के बारे में उपस्थित छात्राओं को जानकारी देकर उनके मार्ग पर चलने की सीख दी।आवस्यकता पड़ने पर झांसी की रानी का अनुसरण करने पर बल दिया।

