चाकूबाजी में महिला समेत 4 घायल
https://www.shirazehind.com/2019/04/4_29.html
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बढ़नपुर सेनापुर गांव में में सोमवार की सुबह तड़के जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में दोनों तरफ से हुए चाकूबाजी में महिला समेत चार घायल हो गए । सभी को पुलिस द्वारा इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां इनकी हालत गम्भीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि घायलों में प्रथम पक्ष के 23 वर्षीय मुकेश , 16 वर्षीय नीलेश पुत्रग रामहरख निवासी बड़नपुर सेनापुर तथा दूसरे पक्ष की 50 वर्षीय शोभावती पत्नी रामजग, 20 वर्षीय मनीष पुत्र रामजग निवासी सेनापुर है।

