मछली मारने को लेकर खूनी संघर्ष, महिला की मौत
https://www.shirazehind.com/2019/04/blog-post_949.html
जौनपुर । बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआहीं गांव में रविवार की सुबह दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक महिला की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस मामले के दो आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआहीं गांव में सुबह करीब साढ़े आठ बजे मछली मारने को लेकर शुरू हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। दोनों तरफ से चले लाठी डण्डे से कई लोग घायल हो गए घायलों को बदलापुर सीएचसी ले जाया गया। हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जिला अस्पताल ले जाते समय घायल सुशीला बिंद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हत्या की खबर मिलते ही पुरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों हिरासत में लेकर जाँच पड़ताल शुरू कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय राय ने बताया कि दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।