मतदान को लेकर हुई मारपीट, सीआरपी का जवान घायल

जौनपुर। मछलीशाहर संसदीय क्षेत्र के चंदवक इण्टर कालेज बुथ पर मामूली विवाद को लेकर जमकर पथराव हुआ इस वारदात में एक जवान जख्मी हो गया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गयी।
चंदवक इण्टर कालेज के बुथ संख्या 381 पर मतदान चल रहा था। यहां पर तैनात जवान एक पुरूष मतदाता के बाद दो महिलाओं को वोट करने के लिए बुथ के अंदर भेज रहे थे। महिला वोटर्स अधिक होने के कारण पुरूषो की संख्या बढ़ती जा रही थी। लाइन में लगे चंदवक निवासी पूर्व फौजी कमरूद्दीन अंसारी ने इस सिस्टम का विरोध किया।  इसी बात को लेकर सुरक्षा कर्मी और पूर्व फौजी के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते पत्थरा हो गया जिसमें एक जवान जख्मी हो गया। पत्थराव के चलते बुथ पर भगदड़ मच गया। सीओ केराकत ने बताया कि रिटायर्ड सैनिक ने एक पुलिस कर्मचारी का डण्डा छिनकर एक सैनिक पर प्रहार कर दिया। जिसके कारण वह घायल हो गया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

Related

news 5552569625725172562

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item