मुख्यालय से ग्रामीणांचलों तक मस्जिदों में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज

 जौनपुर। नगर से लेकर कस्बों व गांवों तक की मस्जिद में शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज अदा की गयी जहां हजारों की  तदाद में नमाजियों ने देश के तरक्की की कामना किया। शाही पुल पर स्थित शेर मस्जिद में कारी जिया ने नमाज अदा करायी तो लाल दरवाजा वाली मस्जिद में वसीम शेरवानी ने तकरीर की। शहर में शाही अटाला मस्जिद, शाही बड़ी मस्जिद में अबु हुरैरा ने नमाज अदा करायी तो चहारसू चौराहा वाली मस्जिद, किले की मस्जिद, झंझरी मस्जिद, अहमद खा मंडी की जामा मस्जिद में हाफिज मुस्लिम ने नमाज अदा करवायी। देखा गया कि जनपद मुख्यालय के अलावा शाहगंज, खेतासराय, केराकत, मुर्की, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, बदलापुर, शम्भूगंज, बक्सा, दरबानीपुर, जफराबाद, चोरसण्ड, गौराबादशाहपुर सहित अन्य जगहों पर अलविदा जुमे की नमाज अदा की गयी।
माह-ए-रमजान की अंतिम शुक्रवार अलविदा जुमे की नमाज मुसलमानों ने अकीदत व एहतेराम के साथ अदा की जहां देखा गया कि सुबह से लेकर नमाज के बाद तक रास्ते भर नमाजियों का भीड़ दिखायी दी। शहर की अधिकांश मस्जिदों में नमाजियों की संख्या अधिक होने से सड़क पर ही नमाज अदा की गयी। शिया जामा मस्जिद कसेरी बाजार में इमामे जुमा मौलाना महफुजुल हसन खां के नेतृत्व में नमाज अदा की गयी। शिया जामा मस्जिद के मुतवल्ली अली मंजर डेजी ने देश की खुशहाली की दुआ कराते हुये जिला व पुलिस प्रशासन सहित नगर पालिका के सहयोग पर आभार जताया। इस अवसर पर तालिब रजा, शकील एडवोकेट, तहसीन अब्बास, डा. हाशिम खां, समीर अली, नासिर रजा, अकबर एडवोकेट, तकी हैदर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 6547048080349604170

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item