मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण समाप्त , चुनाव कराने को तैयार
https://www.shirazehind.com/2019/05/blog-post_626.html
जौनपुर। टीडी इंटर कालेज में छह दिवसीय मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण
मंगलवार को समाप्त हुआ। इस दौरान अलग-अलग पोलिग पार्टियां बनाकर प्रशिक्षण
दिया गया। दोनों पालियों में 21 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। अब तक
अनुपस्थित मतदान कार्मिकों को बुधवार को विकास भवन सभागार में 12 बजे आकर
प्रशिक्षण लेने को कहा गया। अन्यथा विभागीय कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज
किया जाएगा। मास्टर ट्रेनरों ने प्रोजेक्टर व ईवीएम के माध्यम से मॉकपोल,
ईवीएम से बैलेट यूनिट को सेट करना, पीठासीन अधिकारी का पपत्र भरना,
मतदाताओं को चिन्हित करना आदि जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान विधानसभा के हिसाब से सभी मतदान कार्मिकों ने बैलेट पेपर के माध्यम से मताधिकार का प्रयोग भी किया। प्रशिक्षण सुबह दस से एक बजे व दोपहर दो से पांच बजे तक चला। प्रथम पाली में नौ व द्वितीय पाली में 12 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। प्रशिक्षण सहायक प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक दयाराम की उपस्थिति में हुआ। यह 27 कक्षों में चला। एक कक्ष में अब 13 पार्टी अर्थात 52 मतदान कार्मिक को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एक पाली में 1404 व दोनों पालियों में 2808 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण दो पालियों में सुबह 10 से एक बजे व दोपहर दो से पांच बजे तक चला। 351 पोलिग पार्टी एक पाली में व दोनों पालियों में 702 पार्टियों को प्रशिक्षित किया गया।