कलह से ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत
https://www.shirazehind.com/2019/06/blog-post_237.html
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के औरहीं गांव निवासी एक युवक ने पारिवारिक कलह को लेकर ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। बताते हैं कि उक्त गांव निवासी 33 वर्षीय विनोद कुमार मेहरावां रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को राजेपुर गांव के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दिया। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। कई घंटे तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। बाद में काफी संख्या में आसपास गांव के ग्रामीण जुट गए। गांव से पहुंचे लोगों ने युवक की शिनाख्त विनोद के कुमार रूप में किया । मामला पारिवारिक कलह का बताया जा रहा है। एसएचओ प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार यादव ने बताया कि युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी है। परिजन बता रहे हैं कि वह अधिक शराब पीता था, इसलिए उसने इस तरह का कदम उठाया।

