कर्ज के चलते युवक की गयी जान

जौनपुर। जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में कर्ज और मानसिक बीमारी ने युवक की जाल ले लिया। जिसका नतीजा यह सामने आया कि रविवार को उक्त गांव निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार सिंह  पुत्र माताफेर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गयी। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी आनंद विक्रम सिंह (बंटी) ने अनिल के नाम से बैंक में कर्ज लिया था। कर्ज न अदा होने से दोनों में विवाद चल रहा था। अनिल आनन्द से बार बार बैंक का पैसा जमा करने का दबाव बना रहा था जिससे कि वह मानसिक अवसाद से ग्रसित हो गया। एक माह पूर्व वह मुंबई से घर आया था और पैसा जमा करने के लिए वह कह रहा था। पैसा न जमा होने पर मानसिक रूप से बीमार पड़ गया था। हालत खराब होने पर परिजन उसको इलाज के लिए लखनऊ ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन घर पर शव रखकर शासन से कर्ज वापस कराने की मांग कर रहे थे। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ बदलापुर राजेन्द्र कुमार ने आरोपी के पिता से चेक दिलवाये। तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।

Related

news 3916880211880587439

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item