टेलर की चपेट में आने से युवक की मौत
https://www.shirazehind.com/2019/06/blog-post_810.html
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के गलगला शहीद बाजार के पास टेलर की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल शिक्षक की मौत हो गयी। अमारी निवासी देवेंद्र यादव (36) पेशे से प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। सुबह लगभग 8 बजे कोचिंग पढ़ाकर वापस अपने बाइक से घर जा रहे थे कि लखनऊ बलिया राजमार्ग स्थित गलगला शहीद बाजार पहुँचते ही सूरापुर की तरफ से आ रहे एक ट्रेलर की चपेट में आ गए। जिससे उनको गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें शाहगंज स्थित एक निजीअस्पताल में ले गए।जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शिक्षक की मौत की खबर मिलते हीं परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

