छत से गिरकर युवक की मौत

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत बेहड़ा गाव में बीती देर रात नींद में छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस बिना सूचना दिए शव का अन्तिम संस्कार कर दिया। बताते है कि बेहड़ा गांव की हरिजन बस्ती में 33 वर्षीय संजय कुमार पुत्र धनराज कुमार   देर रात अपने मकान के दूसरे तल पर सोया था। रात के लगभग 11 बजे वह नींद में उठा और दूसरे तल से नीचे गिर गया और उसका सर फट गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आनन फानन में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की दो दो पुत्री व एक पुत्र है। उसकी पत्नी रेखा मायके वाराणसी गई थी।

Related

news 3732974386539127112

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item