आम खरीदने को लेकर जमकर मारपीट, फोर्स तैनात
https://www.shirazehind.com/2019/06/blog-post_700.html
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गरियांव बाजार में शनिवार की देर शाम आम खरीद रहे युवक से दुकानदार की कहासुनी हो गई। आरोप है कि उसके बाद दुकानदार ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मामला दो समुदायों के बीच होने के कारण गांव मंे फोर्स तैनात कर दिया गया है। बताते है कि गरियांव बाजार निवासी अर्जुन सोनी दूसरे समुदाय के एक दुकानदार के यहां आम खरीद रहे थे। इस दौरान दोनों में कहा सुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि अर्जुन सोनी को पीटकर दूकानदार ने गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बाजार में मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर युवक की जान बचाई और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस पहुंचते ही मारपीट करने वाला मौके से फरार हो गए। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण बाजार में पंवारा और मुंगराबादशाहपुर थाने की फोर्स तैनात कर दी गई है। सीओ मछलीशहर विजय सिंह का कहना है कि दूकानपर आम का सौदा करते समय विवाद हुआ था जिसे लेकर दूकानदार व ग्राहक में मारपीट हो गई थी। जिसमें ग्राहक को चोट आई है। एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
