घर में मिली युवक की लाश , हत्या का आरोप
https://www.shirazehind.com/2019/06/blog-post_439.html
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के आदमपुर अकबर गांव में युवक की
संदिग्ध स्थिति में शुक्रवार की सुबह घर में लाश पाई गई। परिजनों ने उसकी
पत्नी पर प्रेमी व बच्चों संग मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक की
पत्नी व पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस का कहना है कि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण साफ हो सकेगा।
उक्त गांव का महेंद्र मौर्य (36) सवेरे चारपाई पर मृत पाया गया। शव चादर से ढंका था। खबर फैलते ही आस-पास के लोग जुट गए। देखने वालों के अनुसार मृतक के चेहरे व गर्दन पर खरोंच व चोट थी। मृतक के भाइयों राजेंद्र मौर्य व बिदू मौर्य का आरोप है कि महेंद्र की हत्या उसकी पत्नी शशिकला ने अपने प्रेमी, पुत्र चंदन, व पुत्री कोमल के साथ मिलकर की है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मृतक की पत्नी व पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। भाई राजेंद्र मौर्य की तहरीर के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गड़ैला गांव का निवासी आरोपित कथित प्रेमी लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर चौराहे पर मिठाई की दुकान चलाता है। वह अक्सर महेंद्र के घर आता-जाता था। एतराज करने पर महेंद्र व शशिकला के बीच विवाद होता था। महेंद्र घर पहुंचता था तो शशिकला व बच्चे उसे भगा देते थे। महेंद्र ने एक सप्ताह पहले अपनी हत्या की आशंका जताई थी। गुरुवार रात घर पहुंचने पर महेंद्र शशिकला के बीच झगड़ा होने की पुष्टि पड़ोसी महिला गुड़िया बिद ने की। गुड़िया का कहना है कि रात करीब एक बजे महेंद्र की चीख-पुकार सुनकर उसकी आंख खुल गई। पास-पड़ोस के अन्य लोग भी जाग गए लेकिन रोजमर्रा का झगड़ा समझकर कोई टोका-टाकी करने नहीं गया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण साफ हो सकेगा। पत्नी व पुत्र से पूछताछ करने के साथ ही कथित फरार प्रेमी की तलाश की जा रही है।