आसमान से बरसी आग , सहमे लोग

जौनपुर। मौसम का सितम बदस्तूर जारी है। रविवार को सुबह से ही आसमान से अंगारे बरसते रहे। इससे लोग सहम गये है। तेज धूप से ऐसा आभास हो रहा था मानो बदन जल जाएगा। उमस के कहर से मानव संग जीव-जंतु भी परेशान थे।   गर्मी की वजह से लोगों को कहीं भी आराम नहीं मिल रहा था। दिन-ब-दिन गर्म होते मौसम व चिपचिपी गर्मी के आगे बचाव की सारी व्यवस्था ध्वस्त होती दिखी। सुबह से लेकर शाम तक मौसम का तेवर तल्ख रहने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सुबह नौ बजे से मौसम ने इस कदर रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया, दिन के 11 बजते-बजते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शहर के विभिन्न बाजारों में भी भीड ़ काफी कम रही। आसमान से बरस रही आग की वजह से हर कोई घर से बाहर निकलने से कतराता रहा। धूप के चलते सड़कों से निकलने वाली गर्मी ने भी लोगों को बेचैन किया। वहीं बिजली कटौती भी जले पर नमक छिड़कती नजर आई। इसकी वजह से लोग पूरे दिन बिलबिलाते रहे। आराम की तलाश में हर कोई इधर-उधर भटकता दिखा। उमस के कारण लोगों ने अजीब तरह की बेचैनी का अनुभव किया। कहीं भी आराम मयस्सर नहीं हो पा रहा था। चिपचिपाहट के आगे पंखा और कूलर की हवा भी फेल थी। मौसम की तल्खी को देखकर लोगों की बेचैनी बढ़ती जा रही है।

Related

news 5802178851679303672

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item