नशे में दुल्हे का हंगामा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

 जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के सिधाई गांव में आई बारात के द्वारचार के कार्यक्रम दौरान दूल्हे को नशे में  देख कर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद घराती पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया।  सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आपसी समझौते के बाद बारातियों को मुक्त कराया और बारात बैरंग वापस लौट गई। बताते हैं कि सिधाई गांव निवासी केशव प्रसाद यादव की पुत्री बबिता का विवाह  को आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र के छिटटू पट्टी निवासी दीपचंद यादव के पुत्र रामू यादव की बरात शनिवार की रात को आई थी। द्वार पूजा के कार्यक्रम के दौरान पहले तो बरातियों व घरातियों मे कहासुनी और हाथापाई हुई। इस बीच दूल्हा भी हंगामा करने लगा, दूल्हे के हंगामे के बाद उसके नशे में धुत होने की बात सामने आई तो लड़की ने नशेड़ी दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। शादी से इनकार के बाद घराती पक्ष के लोगों ने बराती पक्ष के लोगों को बंधक बना लिया। इसकी जानकारी किसी ने कोतवाली पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हन को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन दुल्हन शादी न करने की बात पर अड़ी रही। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच रुपए पैसे की लेनदेन का मामला तय करा कर पुलिस ने बारातियों को मुक्त कराया और बरात बैरंग वापस लौट गई।

Related

news 274966782272266230

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item