28 विद्यालयों में बालिका सुरक्षा अभियान चला
https://www.shirazehind.com/2019/07/28.html
जौनपुर। बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद में 28 विद्यालयों के माध्यम से 17396 बच्चों से संवाद स्थापित किया गया, जिसमें प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल में प्रशिक्षक के रूप में पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा एवं बाल संरक्षण अधिकारी चन्दन राय, ताइक्वांडो प्रशिक्षण शुभम गुप्ता रहे। राम राज इंटर कॉलेज गौरव संस्थान धर्मापुर में प्रशिक्षक के रूप में जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, हरिओम शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज, कीर्तन मालती देवी शिक्षण संस्थान एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय धर्मापुर जौनपुर में प्रशिक्षक के रूप में बाल कल्याण समिति के सदस्य डा0 सुभाष चंद्र मिश्रा एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक शुभम गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय रामनगर भड़सरा में प्रशिक्षक के रूप में बाल कल्याण समिति के सदस्य आनंद प्रेम धन रहे। शकुंतला सेंट्रल अकैडमी सिविल लाइन में प्रशिक्षक के रूप में बाल सुरक्षा सलाहकार नीरज शर्मा, विशेष किशोर पुलिस यूनिट की हेड कांस्टेबल चिंताराय एवं बाल संरक्षण अधिकारी चन्दन राय, प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय केराकत एवं लक्ष्मी नारायण इंटर कॉलेज भंवरा, केराकत इंटर कॉलेज सेनापुर प्रशिक्षक के रूप में वन स्टॉप सेंटर की चैकी प्रभारी सरिता यादव, महिला शक्ति केंद्र जौनपुर की जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह एवं एवं बाल कल्याण समिति के सदस्य धनंजय सिंह रहे। इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल शाहगंज एवं बालिका इंटर कॉलेज में क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजय श्रीवास्तव, महिला हेल्पलाइन प्रीति गुप्ता रही। एबीएस इंटरनेशनल स्कूल महाराजगंज एवं स्कूल बदलापुर में प्रशिक्षक के रूप में क्षेत्राधिकारी बदलापुर राजेंद्र कुमार एवं महिला हेल्पलाइन की डीसी प्रीति चौबे, महिला कांस्टेबल प्राची गौण रही।

