युवक ने गमछे से लटक कर दी जान
https://www.shirazehind.com/2019/07/blog-post_124.html
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र मे युवक ने आत्महत्या कर लिया। कुछ दिनों से वह गुमसुम सा किसी सोच में पड़ा रहता था। घर वालों ने पूछा क्या कारण है कुछ बताया भी नही। दोपहर को बंद कमरे में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताते है कि थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी 23 वर्षीय सचिन तिवारी पुत्र दिनेश तिवारी मकान के अंदर छत से गमछा बांधकर लटक गया। परिजनों ने देखा तो तत्काल में खुटहन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सचिन की शादी बीते 21 अप्रैल को हुई थी। पत्नी अंजली का रो-रो कर बुरा हाल है। माता अनीता व पिता का सहारा सचिन सबका साथ छोड़ कर चला गया। परिवार में कोहराम मच हुआ है। मौके पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

