आक्रोशित महिलाओ को काबू में करने में पुलिस को छूटे पसीने

जौनपुर।  किर्तापुर गांव में मंगलवार को सुबह सड़क चौड़ीकरण के विवाद में महिलाओं ने एक व्यक्ति के निर्माण व मड़हा को ध्वस्त कर दिया। उग्र महिलाओं को काबू करने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने दोनों पक्षों से 28 लोगों का चालान कर दिया।
उक्त गांव के ठाकुरद्वारा अनुसूचित बस्ती में पूर्व में बने दो मीटर चौड़े खड़ंजा मार्ग का 200 मीटर लंबाई में एक मीटर और चौड़ीकरण होना था। रास्ते में संतोष उर्फ तूफानी गिरि का घर पड़ता है। उन्होंने सोमवार को सड़क चौड़ीकरण होने से पूर्व दो मीटर चौड़ी सड़क के बाद बाउंड्री का निर्माण शुरू करा दिया था। अनुसूचित बस्ती के लोगों की सूचना पर आई यूपी-100 पुलिस ने निर्माण कार्य रोककर मामले के निस्तारण के लिए दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। मंगलवार की सुबह संतोष व अनुसूचित बस्ती के लोगों के बीच चौड़ीकरण को लेकर फिर विवाद होने लगा। अनुसूचित बस्ती की दर्जनों महिलाएं मौके पर पहुंच गई। उन्होंने निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया। पूर्व में रखे हुए मड़हे को भी ढहा दिया। सड़क किनारे लगे पौधों को भी काटकर नष्ट कर दिया। मौके पर महिला कांस्टेबलों व पुलिस जवानों के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष को उग्र महिलाओं को काबू करने ने पसीने छूट गए। महिला पुलिसकर्मियों ने उपद्रव कर रही महिलाओं को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष मधुप कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष से दो जबकि दूसरे पक्ष से कुल 26 महिलाओं का चालान किया गया है। 

Related

news 5204548421660193709

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item