आक्रोशित लोगो ने प्रेमी के घर को घेरकर जमकर किया हंगामा, पुलिस तैनात
https://www.shirazehind.com/2019/07/blog-post_499.html
जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के प्रेमी युगल बीते
गुरुवार को घर से भाग गए। प्रेमी व प्रेमिका अलग-अलग संप्रदाय के हैं। वर्ग
विशेष की किशोरी के परिजन रविवार की रात प्रेमी के घर को घेरकर हंगामा
करने लगे। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित
परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। एहतियात के तौर पर आरोपित के घर पर
पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं।
क्षेत्र के एक गांव में वर्ग विशेष की लड़की का अपने गांव के ही दूसरे संप्रदाय के युवक से आंखें चार हो गईं। प्यार परवान चढ़ा और गुरुवार को दोनों घर से भाग गए। लड़की के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित प्रेमी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया लेकिन प्रेमी युगल घर वापस नहीं लौटे। रविवार की रात लड़की पक्ष के लोगों ने प्रेमी के घर को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव व कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लड़की पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। सुरक्षा की ²ष्टि से आरोपित के घर फोर्स तैनात कर दी गई है। दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है।