ज़ीरो बजट की खेती से आएगी खुशहाली : डा. रमेश यादव

जौनपुर : विकास खण्ड सिरकोनी परिषर में मंगलवार को कृषि विभाग द्वारा खरीफ किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में भारी संख्या में उपस्थित किसानों को कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों द्वारा खरीफ फसलों के वेहतर उत्पादन कर किसानों की आमदनी दूनी करने वाली प्रौद्योगिकी से प्रशिक्षित किया गया।
  कृषि वैज्ञानिक डा. सुरेश कुमार कन्नौजिया ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खरीफ फसलों में खरपतवारो एवं कीटो, रोगों से भारी नुकसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि धान की रोपाई के बाद पहली सिचाई पर पेटिलाक्लोर नामक दवा 1.65 लीटर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करने पर समस्या का निदान हो सकता है। डा. कन्नौजिया ने बताया कि अरहर की फसल की बुआई मेड़ पर करने से अधिक उत्पादन प्राप्त होता है। खरपतवार नियंत्रित करने के लिए इमिदाथापर नामक दवा 1लीटर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव कर वेहतर उपज प्राप्त किया जा सकता है।
    उप परियोजना निदेशक (आत्मा) डा. रमेश चंद्र यादव ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाएं यथा किसान पारदर्शी सेवा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, फसल बीमा , कृषि सिचाई , यंत्रीकरण, सोलर पम्प, केसीसी, डीबीटी आदि योजनाओं की विस्तार से जानकारी दिया। प्रगतिशील कृषक उमानाथ यादव ने ज़ीरो बजट की खेती यानि एक देशी गाय एवं एक नीम के बृक्ष से कम लागत में जैविक खेती की जानकारी दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान मुनिराज यादव तथा संचालन बरिष्ठ प्राविधिक सहायक चंद्र शेखर सिंह ने किया। अन्त में आभार ज्ञापन एडीओ कृषि उदय नारायण यादव ने किया। इस मौके पर अजय सिंह, सुमन्त यादव , अनीता सिंह, उर्मिला, प्रमिला, विकास मिश्र, अविनाश आदि मौजूद रहे।

Related

news 3726139641676781906

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item