सदस्यता अभियान को गति देने की हुई मंत्रणा

मछलीशहर,जौनपुर।  स्थानीय नगर के गंगा पैलेस में भारतीय जनता पार्टी मंडल मछलीशहर की बैठक मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता मे हुई। बैठक में आगामी छः जुलाई से प्रारंभ होने वाली सदस्यता को गति देने पर चर्चा हुई।
    गुरूवार को उक्त मैरेज हाल में 12 बजे भाजपा के मंडल व सेक्टर के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री रामविलास पाल ने कार्यकर्ताओं को आगामी छः जुलाई से प्रारंभ होने वाली सदस्यता में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील करते कहा कि हमें सदस्यता के लिए दलित बस्ती व पिछडी बस्तियों में अवश्य जाना चाहिए हमें सदस्यता अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है। सदस्यता अभियान छः जुलाई से प्रारंभ हो कर 11 अगस्त तक चलें गा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कैम्प लगा कर लोगों लोगों को सदस्य बनाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए कहा कि हमें सदस्यता मोबाइल से करनी है हम एक मोबाइल नम्बर से चार लोगों को सदस्य बना सकते हैं। जो लोग सक्रिय सदस्य बनना चाहते हैं उन्होंने अनिवार्य रूप से सौ सदस्य बनाना है। इसके बाद मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र विक्रम सिंह ने कार्यकर्ताओं के सहयोग से लक्ष्य प्राप्त करने का आश्वासन दिया। बैठक में ब्रजेश शुक्ला, संतोष जायसवाल, जयानन्द चौबे, अभिषेक सिंह, सतीश पाण्डे, सोनू जायसवाल, गिरीश शुक्ला, रामचन्द्र बिन्द, रमेश सिंह, सुरेन्द्र मौर्य सहित मंडल व सेक्टर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

news 5764853913171222480

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item