मासूम बालक के साथ अप्राकृतिक दुराचार

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को मासूम बालक के साथ अप्राकृतिक दुराचार करने के आरोपित के खिलाफ गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस फरार आरोपित की तलाश कर रही है। सात वर्षीय बालक को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर एकांत स्थान पर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। बालक को रक्तस्त्राव होने लगा तो आरोपित युवक फरार हो गया। बालक ने किसी तरह घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई। इसी दौरान वह बेहोश हो गया। परिजन आनन-फानन उसे अस्पताल ले गए। इलाज के दो दिन बाद उसकी हालत में सुधार होने पर परिजन बालक को लेकर गुरुवार को थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने अप्राकृतिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related

news 4790839779855937095

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item