शिव मन्दिरों पर जलाभिषेक को उमड़ी भीड़
https://www.shirazehind.com/2019/07/blog-post_849.html
जौनपुर। सावन के पहले सोमवार को जिले के प्रमुख शिव मन्दिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर हर महादेव के जयकारें से षिवालय गूंजने लगे। कांवारियां भी जलाभिषेक के लिए उमड़े रहे। सुबह तो फिर भी मौसम ठीक था, दोपहर में तेज गर्मी, उमस पर शिव मंदिरों में आस्था नजर आ रही है। माथे से गिरते पसीने के बीच भी ऊं नमह शिवाय के उदघोष से माहौल शिवमय हो रहा है। सावन के पहले सोमवार पर नगर समेत ग्रामीण अंचल और आसपास के जनपदों में आस्था का समावेश नजर आ रहा है। सुबह से ही शिव मंदिरों में पूजन-अर्चन के साथ शिव शंकर के अभिषेक हो रहा है। लंबी लाइन में लगकर भक्त शिव की एक झलक पाने को लालायित नजर आ रहे हैं। संगम समेत गंगा के विविध घाटों पर स्नानार्थियों की भीड भी है। सावन के पहले सोमवार पर त्रिलोचल महादेव मन्दिर में भोर में भगवान शिव की मंगला आरती की गयी। इसके बाद मंदिर का पट खुला और भक्तों द्वारा पूजन का दौर शुरू हुआ। मंदिर में तड़के से ही भक्तों की कतार लगी हुई है। लाइन में लगे लोग हर-हर महादेव, ऊं नमह शिवाय आदि का उद्घोष करते नजर आ रहे हैं। कोई गंगाजल से तो कोई दूध, दही, बेलपत्र आदि से भोलेनाथ को प्रसन्न करने की जुगत कर रहा है। आम भक्तों के अलावा कांवरियों में भी आस्था अधिक नजर आ रही है। हरहर बमबम बोलते हुए वह शिव मंदिरों में पहुचे तो माहौल शिवमय हो गया। मंदिरों के बाहर महिला और पुरुषों को बैरिकेडिंग के जरिए अलग-अलग कतार के माध्यम से दर्शन और पूजन की व्यवस्था की गई है। पुलिस कर्मी और मंदिर समितियों के सदस्य भीड़ को नियंत्रित करने और सुविधाजनक ढंग से भगवान के दर्शन कराने में जुटे हैं। इसी प्रकार पांचो षिवाला, सर्वेष्वर महादेव मन्दि कृषि भवन, मैहर मन्दिर परमानतपुर सहित अनेक षिवालयों में लोगों ने महादेव का दर्षन किया। पुलिस अधीक्षक ने त्रिलोचन महादेव मन्दिर का निरीक्षण कर मातहतों को निदेष दिया।

