डा0 क्षेम की प्रतिमा जौनपुर में स्थापित कराई जायेगी

जौनपुर। साहित्य के क्षेत्र में साहित्य वाचस्पति डा0 श्रीपाल सिंह क्षेम
एवं पं0 रूप नारायण त्रिपाठी तथा विज्ञान के क्षेत्र में डा0 लालजी सिंह
ने जौनपुर राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। उक्त विचार
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ग्राम विकास राजेन्द्र प्रसाद सिंह उर्फ मोती
सिंह ने साहित्य वाचस्पति डा0 श्रीपाल सिंह क्षेम के 97वें जन्म दिवस पर


अतिथि के रूप में व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि प्रो0 वासुदेव सिंह जो
विधानसभा के अध्यक्ष थे, साहित्य की जब भी चर्चा होती, वे डा0 क्षेम तथा
पं0 रूप नारायण त्रिपाठी का नाम अवश्य लेते थे। कैबिनेट मंत्री ने नगर
में डा0 क्षेम की एक प्रतिमा न लगाये जाने पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि
यहां के लोग इसके सम्बन्ध में एक प्रस्ताव भेजें। जिसे संस्कृति मंत्री
से अनुमति दिलाकर डा0 क्षेम की प्रतिमा जौनपुर में स्थापित कराई जायेगी
तथा प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराया जायेगा।
मुख्य अतिथि द्वारा वरिष्ठ पत्रकार पं0 चन्द्रेश मिश्र, साहित्यकार डा0
प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा, चिकित्सक डा0 तेज सिंह तथा संयुक्त राज्य
कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह एवं
अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया। उन्होंने कवि सम्मेलन में पधारे
कवियों-शायरों को भी स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया।
इसके पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा विशिष्ट अतिथि विधायक डा0 हरेन्द्र प्रताप
सिंह, विधान परिषद सदस्य बृजेष सिंह प्रिंसू, पूर्व एमएलसी व जिला पंचायत
के पूर्व चेयरमैन कुंवर विरेन्द्र प्रताप सिंह तथा नगर पालिका के पूर्व
चेयरमैन दिनेश टण्डन को क्षेमस्विनी संस्था के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण
सिंह, संयोजक प्रदेश प्रवक्ता भाजपा ओम प्रकाश सिंह, तथा महामंत्री शशि
मोहन ंिसह क्षेम ने स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम् भेंट करके सम्मानित
किया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं डा0 क्षेम के चित्र पर
माल्यार्पण के उपरान्त कवि सम्मेलन का शुभारम्भ अयाज अहमद ने कृपा कोर कर
हे माँ मुझ पर प्रेम सुधा रसधार बहा दो, भीगे मन सावन हो जाये, मन-मन्दिर
पावन हो जाये... वाणी वन्दना से हुआ। इसके पश्चात शिव किशोर तिवारी खंजन
ने जो शीशा टूट जाये वो कभी भी जुड़ नहीं सकता, लाख पिघला दो पत्थर को मगर
वह मुड़ नहीं सकता। डूबता हूँ जो दरिया में, एक तिनका ही काफी है, अगर पर
टूट जाये तो परिन्दा उड़ नहीं सकता... जैसे शेरों को सुनाकर वाहवाही लूटी।
इसके पश्चात इलाहाबाद से पधारे हास्य कवि अखिलेश द्विवेदी ने जो था खराब
सबसे वो अच्छा निकल गया, झूठों के घर में देखिए सच्चा निकल गया। चच्चा ने
राजनीति में बच्चा जिसे समझा, वो बच्चा तो चच्चा का भी चच्चा निकल गया...
के अलावा शास्त्रीय संगीत पर आधारित रचना होली खेलै गुरमीत डेरा बिच...
जैसी कविताओं से लोगों हो हंसाकर लोटपोट कर दिया। कवियित्री मीरा तिवारी
ने बड़ा बनना है तो बड़ा किरदार कर लेना, गमों में गैर के खुद को भी हकदार
कर लेना। तुम्हें सर पर उठा लेगी ये दुनियाँ देखना एक दिन, उठाकर गोद में
छोटों को अपने प्यार कर लेना... से श्रोताओं को रस-विभोगर किया तो दूसरी
कवियित्री साक्षी तिवारी ने नन्हीं सी कलम हूँ मैं पर बड़ा काम कर दूँ,
आशीष मिले सबका तो नाम बड़ा कर दूँ... पंक्तियों से तालियाँ बटोरी। संचालक
अजय कुमार अंजान ने काश्मीर का दर्रा-दर्रा वन्दे मातरम बोलेगा, कारतूस
का छर्रा-छर्रा वन्दे मातरम बोलेगा। जिस दिन भारत का बेटा अपने पर आ
जायेगा, उस दिन देश का जर्रा-जर्रा वन्दे मातरम बोलेगा... तो सभाजीत
द्विवेदी प्रखर ने अपने अध्यक्षीय काव्य पाठक में चूड़ी खनकाई कभी झाँसी
वाली रानी ने, रणचण्डी भैरवी के हाथ में दुधारी है। चूड़ी खनकी तो तेरा
बायाँ हाथ टूट गया, लगने लगा कि अब दाहिने की बारी है... पंक्तियों के
माध्यम से राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार किया। उक्त अवसर पर तिलकधारी
महाविद्यालय के प्रबन्धक अशोक कुमार सिंह, प्राचार्य डा0 विनोद कुमार
सिंह, दीवानी अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री गौरी शंकर मिश्र, संजय
उपाध्याय, सन्तोष श्रीवास्तव एडवोकेट, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप
सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर देव सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव,
फूलचन्द भारती, पं0 रामकृष्ण त्रिपाठी, दुष्यन्त सिंह एडवोकेट, रविन्द्र
प्रताप सिंह, पूर्व न्यायिक मजिस्टेªट विनय कुमार सिंह, डा0 वीरेन्द्र
बहादुर सिंह नवाब, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो0 मनोज कुमार मिश्र,
राम दयाल द्विवेदी, वीरेन्द्र सिंह, रत्नाकर सिंह, शशि सिंह, सर्वेश
सिंह, आदि उपस्थित रहे। अतिथियों का अभिवादन भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ओम
प्रकाश सिंह तथा आभार ज्ञापन जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन
सिंह क्षेम ने किया।

Related

news 5060150354781272184

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item