तीन दिवसीय सांस्कृतिक समारोह एक अक्टूबर से
https://www.shirazehind.com/2019/09/blog-post_537.html
जौनपुर।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी हाल
में रामकथा के बाद एक से तीन अक्टूबर को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया
गया है। यह आयोजन सायं 7:30 से 9:30 तक चलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के
तहत एक अक्टूबर को कत्थक कलाकार रवि सिंह प्रयागराज का नृत्य होगा। इसके
बाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजाराम यादव का उप शास्त्रीय गायन
होगा। 2 अक्टूबर को लखनऊ की मनीषा मिश्रा का कथक नृत्य और नंद कुमार जोशी
का बांसुरी वादन होगा। 03 अक्टूबर कोअयोध्या के सत्य प्रकाश मिश्र का
शास्त्रीय गायन , नंद कुमार जोशी का बांसुरी वादन और साहित्य कुमार नाहर का
सितार वादन होगा। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम राम कथा के बाद संगोष्ठी भवन
में आयोजित किये जायेंगें। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई है।