नाट्य रूपांतरण कार्यक्रम कर जताया पुर्वाञ्चल कुलपति का विरोध

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पुर्वांचल विश्विद्यालय के शोध परीक्षा परिणाम में हुई घोर धांधली को लेकर पीएचडी संघर्ष मोर्चा  ने आज नाट्य रूपांतरण व सांस्कृतिक मंचन जैसे कार्यक्रम के माध्यम से शासन प्रशासन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का ध्यान आकर्षित करने का नायाब तरीका अपना कर अपना विरोध दर्ज कराया। विदित हो कि पीएचडी संघर्ष मोर्चा पूर्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम पत्रक व विरोध प्रदर्शन के क्रम में क्रमसः कुलपति जी की शवयात्रा, सामूहिक मुण्डन संस्कार, सामूहिक बटुक भोज, बुद्धि सुद्धि यज्ञ, रिक्शा चालन, प्रतीकात्मक तस्वीर पर कालिख पोतने से लेकर सामूहिक रक्त पत्र कार्यक्रम कर चुकी है।
      गौरतलब हो कि पीएचडी संघर्ष मोर्चा विश्विद्यालय में व्यपात भ्रस्टाचार से लगायत विभिन्न मुद्दों पर महीनों से अनशनरत है। इसी क्रम में आज बदलापुर बटाउबीर  स्थित प्राचीन गौरी शंकर धाम के प्रांगड़ में पीएचडी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिध्वकर्ता दिव्यप्रकाश सिंह की अगुवाई मे सामूहिक नाट्य रूपांतरण कार्यक्रम के तहत मोर्चा के सदस्यों ने पुर्वांचल कुलपति के ऊपर स्वयं निर्मित गानों पर एक एक करके ढोल तासा हरमुनिया के साथ विधिवत गायन व नृत्य का नाट्य रूपांतरण कार्यक्रम कर आक्रोश जताया।
        पीएचडी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिध्वकर्ता दिव्यप्रकाश सिंह ने कहा कि पुर्वांचल विश्विद्याल के कुलपति जी सांस्कृतिक कार्यक्रमो में अधिक रुचि लेते है उन्हें छात्रों के भविष्य की तनिक भी चिन्ता नही है। उनके खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहा है और छात्र विरोध स्वरूप सड़क पर उतरने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रस्ट कुलपति को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा सौप देना चाहिए उनकी देख रेख मे हम शोध अभ्यर्थियों के साथ विश्विद्यालय प्रशासन द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है शोध परीक्षा परिणाम में पूर्व में उत्तीर्ण होते हुए भी हम अभ्यर्थियों को साजिशन अनुत्तीर्ण किया गया।
       उक्त कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता विकास तिवारी व सपा नेता अतुल सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि वीर बहादुर सिंह पुर्वांचल विश्विद्यालय के कुलपति शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के बजाय नृत्य व गाना जैसे नाटकीय प्रयोजनों को अधिक महत्व देते है उन्हें छात्रों के भविष्य को लेकर कोई सरोकार नही है। विश्विद्यालय के गरिमामयी इतिहास में पहली बार शून्य संवेदना से लबरेज कुलपति जी ने बड़े पैमाने पर छात्रों के साथ पूर्वनियोजित धोखा किया है। पुर्वांचल विश्विद्यालय भविष्य निधि हेतु जमा सावधि 5 अरब 25 करोड़ रुपये की बंदरबाट कर बेहिसाब खर्च की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विश्विद्यालय में नियुक्ति के नाम पर भारी धांधली हुई है जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। विश्विद्यालय में यू०जी०सी० की गाइडलाइन व राज्य सरकार के निर्देशों को ताख पर रखकर मनमानी तरीके से कार्य किया जा रहा है। हम सभी मोर्चा के लोग आज नाट्य रूपांतरण कार्यक्रम के तहत गायन व नृत्य के माध्यम से अपना आक्रोश व्यक्त कर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी का ध्यान आकर्षित करना चाहते है।
     शोध अभ्यर्थी शशांक मिश्र ने कहा कि कहा  कि हम शोध अभ्यर्थियों के भविष्य को देखते हुए हमारी समस्या का अतिशीघ्र समाधान किया जाय और समाधान न होने की स्थिति में उन्होंने इच्छा मृत्यु की मांग की है।हम सभी न्याय मिलने तक अपनी लड़ाई जारी रखने हेतु पूर्णतया कृत संकल्पित है।
       नाट्य रूपांतरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विकास तिवारी, अतुल सिंह, दिव्यप्रकाश सिंह,शशांक मिश्र, सूरज सिंह, संदीप कुमार, चंद्रजीत सरोज, संजय सोनकर, रुद्रेश त्रिपाठी, सोनू यादव, विजय सिंह, अभिषेक यादव,कुलदीप यादव, अमन, अभय सिंह, स्वतंत्र मिश्र, संतोष शर्मा, ऋषभ सिंह, ओमप्रकाश, दिनेश शर्मा, मोनू उपाध्याय समेत तमाम अभ्यर्थी व सहयोगी उपस्थित रहे।

Related

news 1836336563897121587

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item