जिलाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई

जौनपुर। निवर्तमान जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंजारी के स्थानांतरण के पश्चात आज विकास भवन सभागार एवं कलेक्ट्रेट सभागार में भावभीनी विदाई दी गई।
               विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा की अध्यक्षता में जिलाधिकारी का विदाई समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने निवर्तमान जिलाधिकारी को भावभीनी विदाई देते हुए कहा कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में जनपद में जो विकास कार्य हुए हैं उसे हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने हमेशा ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य किया है जो की एक मिसाल है। हम सबको उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है।
               मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रामजी पांडेय ने कहा कि जिलाधिकारी ने हमेशा अपने अधिनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अच्छा कार्य करने की प्रेरणा दी है। अर्थ एवं संख्याधिकारी आर डी यादव ने जिलाधिकारी की सादगी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जनपद ने विकास किया है।
               इस अवसर पर परियोजना निदेशक अरविंद सिंह, उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह, अधिशाषी अभियंता विद्युत बीके गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश मिश्र, बीएससी राजेंद्र प्रसाद सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी एवं समस्त खंड विकास अधिकारी व विकास विभाग के कर्मचारियों ने निवर्तमान जिलाधिकारी को भावभीनी विदाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की व्यवस्था सुरेश अस्थाना एवं राजीव श्रीवास्तव द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी राम दरस ने किया।
  इसी प्रकार कलेक्टेªट सभागार मंे राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा निवर्तमान जिलाधिकारी को भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, अपर जिलाधिकारी द्वय आर पी मिश्रा,             
  डा0 सुनील वर्मा, उपजिलाधिकारी सदर सत्यप्रकाश, नगर मजिस्टेªट सुरेन्द्र नाथ,  परियोजना अधिकारी डूडा अनिल कुमार वर्मा, समस्त उपजिलाधिकारी, ने निवर्तमान जिलाधिकारी के कार्यो एवं उनके कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी की भूरि-भूरि प्रशंसा किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय संजय उपाध्याय, कलेक्टेªट के शिवमोहन श्रीवास्तव, प्रमोद यादव, शकुन्तला शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त किये।
  इस मौके पर कलेक्टेªट के अधिकारी/कर्मचारी, बार एशोशियेशन के प्रतिनिधि, सहित मीडियाकर्मी अन्य सम्भांत व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने किया।
जौनपुर पत्रकार संघ द्वारा निवर्तमान डीएम को बधाई
जौनपुर। जौनपुर पत्रकार संघ द्वारा निवर्तमान जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी को •ााव•ाीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में श्री बंगारी को शॉल एवं स्मृति चिह्न •ोंट किया गया। संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम ने कहा कि श्री बंगारी का कार्यकाल जनपद में शानदार रहा। उनके सद्व्यवहार से स•ाी लोग प्रसन्न रहे। श्री बंगारी के नेतृत्व में विकास कार्यों में तेजी रही। उन्होंने जौनपुर महोत्सव के माध्यम से जिले की संस्कृति को जीवन्त बनाने का उल्लेखनीय प्रयास किया। पत्रकारों के प्रति आ•ाार ज्ञापित करते हुए निवर्तमान जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के पत्रकारों का उन्हें •ारपूर सहयोग मिला। युवा क्षेमस्विनी संस्था के अध्यक्ष ऋषि प्रकाश सिंह ने श्री बंगारी को साहित्य वाचस्पति डा0 श्रीपाल सिंह क्षेम द्वारा रचित महाकाव्य कृष्ण द्वैपायन की प्रति •ोंट किया। उक्त अवसर पर आरपी सिंह, विनोद तिवारी, वीरेन्द्र सिंह, रामदयाल द्विवेदी, संघ के महामंत्री मधुकर तिवारी, लोलारक नाथ दूबे, रणंजय सिंह, देवी सिंह, कौशल सिंह, विनोद विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।

Related

news 157894829092511514

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item