धार्मिक अनुष्ठानों से बनते हैं संस्कारः अशोक सिंह

जौनपुर। जनपद के तेजी बाजार के पास स्थित कपूरपुर गांव में राज ग्रुप द्वारा आयोजित श्री रामकथा अनुष्ठान में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी अशोक सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों से समाज में संस्कार का निर्माण होता है। जहां राम कथा वाचन होता है, वहां आपसी वैमनस्य दूर होता है। हमारा सौभाग्य है कि हम ऐसे आयोजनों में शामिल हो पाते हैं। राज ग्रुप के धर्मेन्द्र सिंह व आजाद सिंह द्वारा आयोजित कथा में आजमगढ़ से पधारे श्री गोविन्द शास्त्री जी ने रामवन गमन का अद्भुत चित्रण पेश करके श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया। साथ ही जौनपुर के सरस कथा वाचक प्रकाश चन्द्र विद्यार्थी ने धनुष यज्ञ के जरिये मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर इन्द्रभान सिंह, मारकण्डेय सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 7568320246423270361

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item