रोजगार के लिए 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने साक्षात्कार दिए

 जौनपुर । विश्वविद्यालय परिसर एवं   जनपद के महाविद्यालयों के  विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शनिवार को   विश्वविद्यालय  परिसर में जॉब ऑफर का आयोजन किया गया जिसमें  7  कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा चयन प्रक्रिया की गई. जॉब फेयर में 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।   विश्वविद्यालय परिसर के फार्मेसी संस्थान में शाइनिंग स्टार आईटी प्राइवेट लिमिटेड , प्रबंध अध्ययन संकाय के कांफ्रेंस हाल में जस्ट डायल, एमसीए डिपार्टमेंट में कार्वी डाटा मैनेजमेंट सर्विस, एक्सिस बैंक प्रोसेस, फ्रांसीसिएन सलूशन  और कंप्यूटर साइंस में कोजेन्ट ई सर्विस की कंपनियों ने विद्यार्थियों के  साक्षात्कार लिए।  परिसर में संचालित पाठ्यक्रम बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग तथा एमबीए,बीए, बीकॉम, बीएससी के विद्यार्थी शामिल हुए। सेंट्रल ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल की निदेशिका प्रो रंजना प्रकाश ने बताया कि सल्तनत बहादुर महाविद्यालय बदलापुर, राजा श्री कृष्ण पीजी कॉलेज  तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर मडियाहू पीजी कॉलेज, मड़ियाहूं, राम किशन सिंह महाविद्यालय, मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, शिया डिग्री कॉलेज, आदर्श महाविद्यालय पंवरी के भी विद्यार्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया है। एक्सिस बैंक के एचआर अंकिता सिन्हा, कोजेण्ट इ सर्विस के रोहित मेहरा, शाइनिंग स्टार आईटी प्राइवेट लिमिटेड के एचआर गरिमा सिंह, कार्वी डाटा मैनेजमेंट की  ममता गौड़,टेली परफारमेंस की पुनीत शहगल,जस्ट डायल के  एचआर प्रभांशु श्रीवास्तव सलूशन के फ्रांसीसिएन सलूशन अविरल सोनकर ने विद्यार्थियों के साक्षात्कार लिए।

Related

featured 6519640670635540259

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item