जागरूकता रैली को चिकित्सा अधीक्षक ने रवाना किया

जौनपुर।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछली शहर  के अंतर्गत सघन मिशन इंद्रधनुष से संबंधित जागरूकता रैली को चिकित्सा अधीक्षक डा0 आरपी. विश्वकर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह अभियान क्षेत्र   मंे छुटे हुए बच्चों को प्रत्रिक्षित करने हेतु चलाया जा रहा है ,यह अभियान 2 दिसंबर  से प्रारंभ होकर 12 दिसंबर   तक तथा प्रति  माह  चलाया जाएगा।   इस अभियान को सफल बनाने हेतु कुल 19 एएनएम ,10  पर्यवेक्षक,185  आशा कार्यकर्ती,188 आंगनवाड़ी ,12 आशा संगिनी लगाई गई हैं अभियान में कुल 131 सत्र स्थल निर्धारित किए गए हैं ,जिनमें से 811 बच्चों तथा 240 गर्भवती महिलाओं को लक्षित किया गया है द्य रैली में आशा कार्यकर्ती ,आशा संगिनी, प्रतिरक्षण अधिकारी श्री अजीत कुमार मौर्य, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र मणि विश्वास ,यूनिसेफ से बीएमसी श्री भानु प्रताप सिंह ,बीसीपीएम श्री वीरेंद्र कुमार सिंह, बीपीएम श्री विजय कुमार पाल स्वास्थ्य पर्यवेक्षक श्री पंकज पांडे , संजीव कुमार , नोडल अधिकारी डॉ आर के यादव, डॉ अमरनाथ यादव, डॉक्टर अमरेश  अग्रहरी, डॉक्टर रफीक  फारुकी, डॉक्टर सिद्धकी समेत स्टाफ के समस्त कर्मचारियो ने प्रतिभाग किया।

Related

featured 5113540403946784545

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item