19 एनएसएस के छात्रों ने दिया खून

जौनपुर।  राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एच0डी0एफ0सी0 बैंक के संयुक्त तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ0 राकेश कुमार यादव, समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 विष्णुचन्द्र त्रिपाठी ने किया। प्राचार्य व मुख्य अतिथि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
    इस अवसर पर कुल 19 छात्र/छात्राओ ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। मुख्य अतिथि ने रक्तदान करने वालो का उत्साहवर्धन करते हुए कहाकि रक्तदान ही जीवनदान है। हमारे रक्त से किसी जरूरतमन्द की जान बचायी जा सकती है, ऐसा नेक काम हम सभी को करना चाहिए। जिससे समाज की सेवा हो सके।
    प्राचार्य डाॅ0 त्रिपाठी ने कहाकि रक्तदान एक ऐसा दान है, जिससे हम किसी को एक नया जीवन प्रदान करते है, इससे किसी भी प्रकार की कोई हानि शरीर को नहीं होती है। उन्होने कहाकि ऐसे शिविर में युवाओ को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
    अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय, जौनपुर के ब्लड बैंक की टीम डाॅ0 अरूण कुमार सिह, साकेत प्रधान, चन्द्रप्रकाश,  अंकित राय, श्योन दास,  शंकर, विवेक रंजन ने सुरक्षित रक्तदान सफल ढंग से करया और रक्तदान करने वाले को रक्तदान का कार्ड भी प्रदान किया।
    एच0डी0एफ0सी0 बैंक जौनपुर के तरफ से  प्रदीप कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक,  नवेद युनुस,  मनीष श्रीवास्तव, राजकुमार ने रक्तदान करने वाले को  उपहार प्रदान किया।
धन्यवाद राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 विजय प्रताप तिवारी व आभार राष्ट्रीय सेवा योजना के  कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 संतोष कुमार पाण्डेय ने ज्ञापित किया।
    इस अवसर पर डाॅ0 मयानन्द उपाध्याय, डाॅ0 अखिलेश्वर शुक्ला डाॅ0 अभय प्रताप सिंह, डाॅ0 मनोज वत्स, कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 श्यामसुन्दर उपाध्याय, डाॅ0 रागिनी राय, डाॅ0 सुनीता गुप्ता, डाॅ0 विट्ठलनाथ दूबे, श्री लालसाहब यादव, डाॅ0 सुधाकर शुक्ला, डाॅ0 सुशील कुमार गुप्ता, डाॅ0 मृत्युन्ज मिश्रा, सुधाकर मौर्य, लेखाकार, सौरभ उपाध्याय, परमजीत, अनिल यादव, संतोष शुक्ला, सत्यम सुन्दरम मौर्य, कपिल सोनकर, समस्त कर्मचारी व छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

Related

news 8941625139677315454

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item