21 सूत्रीय मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने बीआरसी पर दिया जोरदार धरना
https://www.shirazehind.com/2019/11/21_28.html
जौनपुर । वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल सिंह एवं मंत्री प्रदीप सूर्या के नेतृत्व में मड़ियाहूं के शिक्षकों ने ब्लाक संसाधन केंद्र मड़ियाहूं, शीतलगंज पर शिक्षकों ने जोरदार धरना प्रदर्शन करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ियाहूं मनोज यादव को मुख्यमंत्री को संबोधित 21 सूत्रीय मांग पत्र दिया।
इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षक विरोधी सरकार है जो इसके कार्यों से स्पष्ट है, सरकार जानबूझकर लोगों को ध्यान बांटने के लिए अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए शिक्षकों को बदनाम करने का कुत्सित कार्य कर रही है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी ने कहा कि कितनी विडंबना है कि सुचिता और समता की बात करने वाली सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली वर्तमान सरकार के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री तो स्वयं पुरानी पेंशन का लाभ ले रहे हैं लेकिन 62 वर्ष तक सरकार की सेवा करने वाले शिक्षक/ कर्मचारियों को इससे वंचित रख रहे हैं। यह शिक्षक एवं कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ा धोखा है जिसको शिक्षक सम्माज कत्तई स्वीकार नहीं करेगा।
जिला पदाधिकारी संतोष बघेल ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ अब सरकार के किसी बहकावे में नहीं आने वाला है और आंदोलन तब तक नहीं खत्म होगा जब तक हमारी मांगों को मान लिया नहीं जाता है।
ब्लाक कोषाध्यक्ष मीरा रजक ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा मातृत्व अवकाश ,चाइल्ड केयर अवकाश एवं आकस्मिक अवकाश के लिए ऑनलाइन अवकाश की बाध्यता करना बहुत बेहद ही गलत एवं अव्यवहारिक है और हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अश्वनी सिंह ने किया, अंत में मड़ियाहूं वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मंत्री प्रदीप सूर्या ने धरने में आये सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर यशवंत सिंह, मनीष सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, डॉ साकेत,प्रदीप यादव, राजेश सिंह, सर्वेंद्र विक्रम सिंह, शशांक मिश्र, विजय शंकर, उपाध्यक्ष, अमित मिश्रा, प्रचार मंत्री प्रीति, सौम्या सिंह,उपाध्यक्ष प्रियंका मिश्रा, अंजुलता,धर्मेंद्र यादव, रामयश , सतीश गुप्ता, अमित यादव, प्रमोद सिंह, विष्णु गुप्ता, श्याम बाबू, हरिलाल, संजय आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

