स्कूल से गायब मिलने पर डीएम ने दो शिक्षको निलम्बित करने का दिया आदेश
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_894.html
जौनपुर । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने आज कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय भकुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने बगैर छुट्टी लिए स्कूल से गायब रहने के कारण कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक राजेश कुमार सिंह तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय भकुरा की सहायक अध्यापिका कामना सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया। एबीएसए को जिम्मेदार मानते हुए उन्हे
प्रतिकूल प्रविष्टि दिया है। डीएम के एक्शन से स्कूल न जाने वाले शिक्षको में हड़कम्प मच गया है ।
जिलाधिकारी ने बताया कि गोपनीय सूचना के द्वाारा पता चला था कि उक्त दोेनो अध्यापक प्रायः स्कूल नही जाते है जिस पर उनके द्वारा आज विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया तथा वहां पढने वाले बच्चों तथा प्रधानाचार्या से उसकी पुष्टि की गयी। प्रधानाचार्या एवं बच्चो ने बताया कि अध्यापिका कामना सिंह कभी कभार ही स्कूल आती है तथा थोडी देर रूककर चली जाती है। प्रधानाचार्या के अध्यापिका के न आने पर अनुपस्थित लगायी जाती है तो वो प्रधानाचार्या से लड़ाई करती है तथा धमकी भी देती है, उपस्थिति रजिस्टर पर जबरन हस्ताक्षर कर देती है। प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा स.अध्यापिका डा. कामना सिंह को निलम्बित करने के साथ ही उन्हे अब तक दिया गया वेतन वसूलने की कार्यवाही करने का निर्देश बी.एस.ए को दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर बी.एस.ए द्वारा उक्त दोनो अध्यापकों का निलम्बन आदेश जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में बच्चों तथा अध्यापकों की कम उपस्थिति के लिए एबीएसए को जिम्मेदार मानते हुए उन्हे प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया । जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में घास एवं झाडि़या उगी देखकर कडी़ नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ-सफाई कराने तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय की कक्षाओं में टूटी हुई फर्श की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्रों की संख्या के अपेक्षा अधिक अध्यापक हाने पर एक अध्यापक को अधिक बच्चों की संख्या वाले विद्यालय में स्थानान्तरित करने के निर्देश दिये।