232 युवाओ को मिला रोजगार

जौनपुर ।जिला सेवायोजन कार्यालय तथा कौशल विकास मिशन जौनपुर के द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के कुल 678 बेरोजगार युवक सम्मिलित हुए तथा कुल 232 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों पर चयन किया गया। इस रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि  विधायक जफराबाद डाक्टर हरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने बेरोजगारों को संबोधित करते हुए अवगत कराया कि वर्तमान समय में रोजगार के अवसर की कमी नहीं है बसर्ते अभ्यार्थी अपने को हुनरमंद बनावे। सरकार की तरफ से चल रही कौशल विकास मिशन योजना की जानकारी देते हुए उन्होंने ज्यादा से ज्यादा अभ्याथियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने की जानकारी प्रदान की तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान योजना आदि के बारे में बताया एवं बेरोजगारों को उन्होंने अपनी अभिरुचि क्षमता के अनुसार अपना लक्ष्य निर्धारित करने को कहा तथा इमानदारी से पूर्ण करने की सलाह प्रदान की।  
  इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह द्वारा उपस्थित युवकों को बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन द्वारा प्रत्येक माह रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनियां कल्यानी सोलर पावर, बुनदल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, बायोटिच रिसर्च इंस्टीट्यूट इंडिया, मेक आग्रनिक इंडिया, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, सोनम एक्वा हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, ज्योति एंटरप्राइजेज, जयराज कास्टेªट सर्विस, शिव शक्ति बायो टेक्नोलॉजी, पीजी इलेक्ट्रॉनिक द्वारा हाईस्कूल से परास्नातक धारित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया। इस अवसर पर जफराबाद विधायक डाक्टर हरेंद्र सिंह ने चयनित युवकों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी एवं पांच युवकों को नियुक्त पत्र प्रदान किया।

Related

news 3733146770787452208

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item