28 और 29 दिसम्बर को जौनपुर में लगेगा देश भर के शिक्षाविदो संगम
https://www.shirazehind.com/2019/11/28-29.html
जौनपुर । सेटी पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट के प्रांगण में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें जौनपुर की धरती पर होने वाले राष्ट्रीय एवं ऐतिहासिक कान्फ्रेंस के बारे में अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के चेयरमैन प्रभाकर सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्य को लेकर बताया कि इस कान्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा में 21वीं सदी के हिसाब से भारत में मूलभूत बदलाव एवम् नवीनीकरण की आवश्यकता है। उसे पूरे देश में लागू कर पाये, साथ में उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम राष्ट्र के सभी छोटे शहरों को एक महत्वपूर्ण संदेश देना चाहते है कि कोई भी शहर राष्ट्र का नेतृत्व कर सकता है बस सोच अच्छी होनी चाहिए।
उपरोक्त कार्यक्रम के परिपेक्ष्य में चेयरमैन ने कहा कि इस कान्फ्रेंस से जौनपुर के युवाओं, शिक्षकों एवम् अभिभावकों में आत्म विश्वास तो आयेगा ही इसके साथ-साथ को अपना सोच विकसित कर पायेंगे, साथ ही कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा कान्फ्रेंस होने जा रहे है जिसमें 29 राज्यों के प्रोफेसर, प्रिन्सिपल व वाइस चांसलर, आईआईटी दिल्ली डायरेक्टर, ए.आई.सी.टी.ई. डायरेक्टर एवम् आई.एम.ए. राष्ट्रीय प्रेसिडेन्ट सम्मिलित होंगे, साथ ही कान्फ्रेंस में अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दल, इंग्लैण्ड, ईरान, लैटिन अमेरिका मौजूद रहेंगे, जिसकी मेजवानी जौनपुर की पावन धरती पर स्थित होटल रिवर व्यू के विशाल प्रांगण में दिनांक 28 व 29 दिसम्बर 2019 को आयोजित किया जायेगा।
कार्यक्रम में उपस्थिति सामाजिक व कर्मठ कार्यकत्री डा0 अंजना श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन से हम अपने जनपद के युवाओं को न सिर्फ भारत की मुख्य धाराओं से जोड़े।